Bigg Boss 17 Confirmed Contestants list: आज 15 अक्टूबर के रात को बस कुछ ही घंटे बाद बिग बॉस 17 की शुरुआत होने वाली है। Bigg Boss Show के चाहने वाले दर्शक जितना बेसब्री से इस शो के रिलीज का इंतजार कर रहे है उतना ही बेसब्री से Bigg Boss 17 के Confirmed Contestants list के बारे मैं भी जानना चाहते हैं।
आज से बिग बॉस 17 की शुरुआत होने वाली है और कई विश्वसनीय सूत्रों से अब हमारे पास Bigg Boss 17 Confirmed Contestants की list आ चुकी है।
बिग बॉस में वैसे तो अधिकतर एक्टिंग के फील्ड से ज्यादातर कंटेस्टेंट आते हैं लेकिन इस बार कई अलग-अलग फील्ड से कंटेस्टेंट आ रहे हैं। चलिए बिग बॉस 17 के सभी कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम जानते हैं।
1. Ankita Lokhande और Vicky Jain
Ankita Lokhande और Vicky Jain यह दोनों Bigg Boss 17 के लिए पहले कपल कंटेस्टेंट है और बहुत पहले से ही यह खबरें आ रही थी कि यह दोनों बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं।

फाइनली अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 में जा रहे हैं बिग बॉस के मैकर्स के द्वारा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शो में एंट्री का वीडियो भी रिलीज कर दिया है।
Here's a promo of Ankita Lokhande and Vicky Jain entering Bigg Boss 17 housepic.twitter.com/kjOQ6Ptkn4
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 13, 2023
अंकिता लोखंडे बहुत जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्यतः टीवी सीरियल में काम करती हैं। पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल में अंकित का किरदार काफी पसंद किया गया था। विक्की जैन अंकिता लोखंडे की पति है इन दोनों कपल्स को इंटरनेट पर लोग काफी पसंद करते हैं।
2. Aishwarya Sharma & Neil Bhatt
Aishwarya Sharma और Neil Bhatt यह दोनों Bigg Boss 17 के confirm couple contestent होने वाले हैं, हालांकि अभी तक बिग बॉस के निर्माता द्वारा किसी भी तरह का ऑफिशियल लिस्ट नहीं निकाला गया है लेकिन हमें हमारे विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट यह दोनों Bigg Boss 17 में couple entry लेने वाले हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही काफी प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्या शर्मा इससे पहले भारत के काफी पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (khatron ke khiladi) मैं भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी।
नील भट्ट कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं, इनको सबसे अधिक ‘दिया और बाती हम‘, ‘गुम है किसी के प्यार में‘ ऐसे टीवी सीरियल में काम करने के लिए जाना जाता है।
3. Ex-couple Isha Malviya & Abhishek Kumar

Isha Malviya और Abhishek Kumar Bigg Boss 17 के तीसरी कंफर्म कंटेस्टेंट है, बिग बॉस के निर्माता ने विशाल मालवीय और अभिषेक कुमार का बिग बॉस में एंट्री का वीडियो भी रिलीज कर दिया है।
ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार फिलहाल पति-पत्नी के रिश्ते में नहीं है लेकिन यह दोनों बिग बॉस 17 में कपल एंट्री लेने जा रहे हैं।
ईशा मालवीय काफी यंग मॉडल और एक्ट्रेस है इन्होंने कई इंडियन टीवी सीरियल में काम भी किया है और सोशल मीडिया पर इनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
4. Munawar Faruqui
मुनव्वर फारुकी काफी प्रसिद्ध भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन है। मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 से पहले कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप के विजेता रह चुके हैं।

मुनव्वर फारूकी को लॉकअप रियलिटी शो में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मुनव्वर की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और मुनव्वर के फैंस इन्हें बिग बॉस 17 में देखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी एक कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी भी है क्योंकि वह कई बार अपने स्टैंड अप कॉमेडी में हिंदू देवी देवताओं के ऊपर मजाक बनाने के कारण विवाद में घिरे रहे हैं।
5. YouTuber Anurag Dobhal (UK07 Rider)

जब से बिग बॉस OTT 2 में YouTuber एलविश यादव और अभिषेक मल्हन ने अपना छाप छोड़ है उसके बाद बिग बॉस के दर्शक निश्चित तौर पर यूट्यूब को देखना चाहते हैं।
बिग बॉस 17 में इस बार दो नहीं बल्कि तीन-तीन YouTuber को आमंत्रित किया है। YouTuber अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 के पहले YouTuber पर कंटेस्टेंट है। अनुराग डोभाल की बिग बॉस 17 में एंट्री कन्फर्म हो चुकी है।
अनुराग डोभाल भारत के काफी प्रसिद्ध यूट्यूब पर हैं जो moto-vlogging के कारण फेमस है। अनुराग डोभाल के यूट्यूब वीडियो को लाखों की संख्या में दर्शन देखना पसंद करते हैं और इनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
अनुराग डोभाल के फैन एस इन्हें बिग बॉस 17 में देखने के लिए काफी उत्साहित है और सोशल मीडिया पर इनको काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- Bigg Boss 17 YouTubers List 2023
- Bigg Boss 17 House tour & Contestants
- Salman Khan Bigg Boss 17 Fees
- Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi Wikipedia
6. Soniya Bansal

सोनिया बंसल काफी पॉपुलर भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सोनिया बंसल ने कई म्यूजिक वीडियो किए हैं जिनमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
सोनिया बंसल की बिग बॉस 17 में एंट्री कंफर्म हो गई है और वह अब निश्चित तौर पर बिग बॉस 17 में आने वाली है।
7. YouTuber Sunny Arya (Tehelka Prank)
YouTuber सनी आर्य का बिग बॉस 17 में एंट्री की बातें काफी समय से चलती आ रही है अब यह कंफर्म हो चुका है कि YouTuber सनी आर्य बिग बॉस 17 में निश्चित रूप से जाने वाले हैं।

YouTuber सनी आर्य अपने यूट्यूब चैनल तहलका प्रैंक के लिए जाने जाते हैं। शनि आर्य एक YouTuber होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं इसलिए उनके चैनल के दर्शन उन्हें काफी पसंद करते हैं।
8. Youtuber Arun Srikanth Mashettey

YouTuber अरुण श्रीकांत बिग बॉस 17 में आ रहे हैं इसकी सूचना हाल ही में निश्चित हुआ है। अरुण श्रीकांत मुख्य रूप से अपने यूट्यूब चैनल पर ओमेगले वीडियो चैटिंग के वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं।
अरुण श्रीकांत को अचानक भयानक गेमिंग चैनल के लिए दर्शक जानते हैं। अरुण अपने यूट्यूब चैनल पर vlogging, कॉमेडी वीडियो और ओमेगल चैटिंग वीडियो बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध है।
9. Mannara Chopra

मन्नार चोपड़ा भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है और यह बिग बॉस 17 की कंफर्म कंटेस्टेंट है। बिग बॉस 17 के निर्माता ने मन्नार चोपड़ा का बिग बॉस 17 का एंट्री वीडियो भी रिलीज कर दिया है।
मन्नार चोपड़ा भारत की काफी प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन है।
Promo: Salman Khan with Mannara Chopra pic.twitter.com/qg5DAljsIV
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 14, 2023
मन्नार चोपड़ा ने कई हिंदी फिल्में एवं कई साउथ फिल्मों में काम किया है। मन्नार को सबसे अधिक साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है।
सलमान खान के साथ बिग बॉस 17 में मन्नार चोपड़ा का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे सलमान खान और मन्नार चोपड़ा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
10. Jigna Vora

जिगना वोरा काफी प्रसिद्ध पूर्व महिला पत्रकार है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की गई वेब सीरीज Scop के लिए जानी जाती है।
जिगना बोरा बिग बॉस 17 में निश्चित रूप से आ रहे हैं और बिग बॉस 17 मैं एंट्री करते हुए का वीडियो बिग बॉस के निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया है।
जिगना वोरा के द्वारा लिखी गई उनके जीवनी के किताबें काफी पसंद की गई वर्तमान में वह पत्रकारिता छोड़ चुकी हैं।
11. Firoza Khan

फिरोज़ खान पैसे से एक अभिनेत्री है और इनकी वो 17 में एंट्री हो सकती है ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही है।
फिरोज़ खान पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट जाद हदीद की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। फिरोज़ खान और जाद हदीद का मामला तब काफी सुर्खियों में आया था जाद हदीद और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के बीच में बिग बॉस के घर के अंदर लिंकलॉक किसींग सीन हुआ था जिसके चलते घर के बाहर फिरोज़ खान ने आकांक्षा पुरी को जाद हदीस से दूर रहने के लिए धमकी दी थी।
बहुत अधिक चांसेस है कि फिरोज़ खान बिग बॉस 17 में आ सकती हैं लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
12. Rinki Dhawan

रिंकी धवन काफी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं और वह टीवी सीरियल की दुनिया का जाना माना चेहरा है। रिंकू धवन बिग बॉस 17 की कंफर्म कंटेस्टेंट है और वह जल्द ही बिग बॉस 17 के प्रीमियर शो में दिखाई देंगी।
रिंकू धवन ने अपने टीवी सीरियल के करियर में कई हते टीवी सीरियल में दमदार अभिनय किया है। उन्होंने अपना अभिनय के लिए एक महिला होते हुए भी अपना पूरा सर गंजा करवा दिया था।
रिंकी धवन को काफी प्रसिद्ध भारतीय टीवी सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ में काम करने के लिए खूब पसंद किया गया था।
पिछले कई सीजन से बिग बॉस के निर्माता ने अपने शो में कोई ना कोई विदेशी कंटेस्टेंट को लाने का चलन शुरू किया है इस बार भी बिग बॉस 17 के घर में एक विदेशी कंटेस्टेंट आने वाला है जिसका नाम Navid Sole है।

Navid Sole बिग बॉस 17 के पहले विदेशी कंटेस्टेंट होने वाले है, बिग बॉस के निर्माता ने Navid Sole का बिग बॉस 17 में एंट्री का प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया है।
Navid Sole पैसे से एक फार्मासिस्ट हैं और इनका सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य संबंधित उपचार के वीडियो डालने के लिए जाने जाते हैं।
Navid Sole अपने इंस्टाग्राम वीडियो पर आए दिन किसी न किसी शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में नए-नए दवाइयां एवं अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए तरीकों के बारे में बताते रहते हैं।
14. Sana Raees Khan

मनस्वी ममगी के बदले सना रईस खान अब बिग बॉस 17 की कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी है। मनस्वी ममगी बिग बॉस 17 में पहले निश्चित रूप से आने वाली थी लेकिन अब वह अपने कदम पीछे हटा चुकी हैं।
Makers signed lawyer Sana Raees Khan overnight for Bigg Boss 17.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 14, 2023
She was one of the lawyers involved with Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan in the 2021 drug case. pic.twitter.com/NdqXn3CUFf
सना रईस खान बिग बॉस 17 की आखरि कंफर्म कंटेस्टेंट है।
सना रईस खान पैसे से एक वकील है और वह काफी चर्चित और सेलिब्रिटी लॉयर के रूप में जानी जाती है।
इस बार 4 YouTuber BB 17 में आ रहे है कंटेस्टेंट बन कर
इस बार बिग बॉस 17 में एक – दो नहीं बल्कि 4 YouTuber आ रहे है कंफर्म कंटेस्टेंट बनकर। जो YouTubers बिग बॉस 17 के घर में जा रहे है उनकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।
बिग बॉस 17 में आने वाले है 4 YouTubers जिनके नाम है Munawar Faruqui, Anurag Dobhal aka (UK07 Rider), Sunny Arya aka (Tehelka Prank), Arun Srikanth Mashettey.
बिग बॉस 17 में कौन कौन YouTuber है?
बिग बॉस 17 में 3 YouTuber निश्चित रूप से जाने वाले है जिनके नाम है अनुराग डोभाल, सनी आर्या, अरुण श्रीकांत.
क्या कीर्ति मेहरा बिग बॉस में जा रही है?
नहीं, कीर्ति मेहरा बिग बॉस में नहीं जा रही इसका खुलासा कीर्ति मेहरा ने अपने हाल ही के vlog विडियो में किया.
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने Bigg Boss 17 Confirmed Contestants के list के बारे में जानकारी दी है जो निश्चित रूप से Bigg Boss 17 में जा रहे है। इस आर्टिकल में हमने Bigg Boss 17 में जाने वाले कन्फर्म YouTuber कंटेस्टेंट के नाम भी बताये है.