Bigg Boss 17 Contestants Name: Bigg Boss 17 के दर्शक शो के रिलीज़ होने का बेसबरी से इन्तजार कर रहे है। 15 अक्टूबर 2023 से कलर्स टीवी पर Bigg Boss 17 शुरू होने जा रहा है।
Salman Khan का सबसे पॉपुलर शो Bigg Boss इस बार बिल्कुल ही अनोखा होने वाला है क्योंकि BB के, इस बार के सीजन में कई कंटेस्टेंट ऐसे होने वाले हैं जो कपल के रूप में एंट्री लेंगे अर्थात पति-पत्नी एक साथ Bigg Boss के House में जाएंगे।
बिग बॉस रियलिटी शो भारत का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। हर साल नए सीजन में किसी न किसी प्रकार का ट्विस्ट होता ही है, लेकिन इस बार के सीजन में एक अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।
Bigg Boss सीजन 17 में कुछ कंटेस्टेंट कपल्स के रूप में एंट्री लेने वाले हैं तो इस बार कुछ YouTuber भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाले हैं। जब से Bigg Boss 17 का Promo release हुआ है तब से बिग बॉस show के चाहने वाले दर्शक Bigg Boss 17 में आने वाले कंटेस्टेंट के नाम के लिस्ट के बारे में जानना चाहते हैं।
कुछ Bigg Boss 17 के Contestants के नाम हम नीचे बताने जा रहे हैं जो हमें विशेष सूत्रों से पता चला है कि यह सब बिग बॉस 17 के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।
1. Ankita Lokhande and Vicky Jain
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन Bigg Boss 17 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स है जो सलमान खान के साथ 15 अक्टूबर को Bigg Boss का ग्रैंड प्रीमियर में नजर आने वाले है।

Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन यह दोनों कपल के तौर पर एंट्री लेंगे। जैसा की Bigg Boss के मैकर्स ने बताया है कि इस बार का सीजन बेहद खास और ट्विस्ट से भरा हुआ होने वाला है इसलिए शो में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट भी ट्विस्ट से भरी हुई है।
अंकिता लोखंडे एक अभिनेत्री हैं और कई इंडियन टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी हैं और विक्की जैन अंकिता लोखंडे की पति है। अंकिता लोखंडे को “पवित्र रिश्ता” सीरियल में काफी पसंद किया गया था।
2. Armaan Malik and Payal Malik
अरमान मलिक (Armaan Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) यह दोनों YouTuber हैं जो अपने यूट्यूब चैनल पर Daily Vlog बनाकर पब्लिश करते हैं और उनके वीडियो को लाखों की संख्या में लोग पसंद करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक यह दोनों Bigg Boss 17 में कंफर्म आने वाले हैं। YouTuber अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक यह दोनों Bigg Boss House में कपल के रूप में एंट्री लेंगे।
अरमान मलिक भारत के काफी प्रसिद्ध YouTuber हैं और इनकी दो पत्नियाँ हैं जिसमें से पहली पत्नी पायल मलिक Bigg Boss 17 के घर में अरमान के साथ जाने वाली है।
अरमान मलिक और पायल मलिक इन दोनों के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर कई बड़े-बड़े एक्टर से भी अधिक follower है।
3. Aishwarya Sharma and Neil Bhatt
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इंडियन टेलिविजन के प्रसिद्ध अभिनेता एवं अभिनेत्री हैं यह दोनों कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुके हैं।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट यह दोनों पति पत्नी है, इन दोनों ने एक साथ इंडियन टेलिविजन सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” काम किया था इसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट Bigg Boss 17 में कपल के रूप में एंट्री लेंगे ऐसा कई मीडिया आउटलेट्स रिपोर्ट कर रही हैं।
ऐश्वर्या शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी इसके अलावा नील भट्ट कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।
नील भट्ट को “दिया और बाती हम” सीरियल में ज़ाकिर सिद्दीकी के किरदार के लिए खूब पसंद किया गया था, “गुम है किसी के प्यार में” सीरियल में भी नील भट्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
4. Kirti Mehra

कीर्ति मेहरा का Bigg Boss का घर में आने का पूरा-पूरा आसार नजर आ रहा है क्योंकि कीर्ति ने अपने हाल ही के vlog वीडियो में कुछ ऐसे हिंट दिए हैं जिससे उनके वीडियो के दर्शक और उनके फैंस साफ साफ तौर पर जान चुके हैं कि वह बिग बॉस 17 रियलिटी शो में जाने वाली है।
कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) एक YouTuber है और Bigg Boss 17 में निश्चित रूप से जा सकती है ऐसा सूत्रों का कहना है।
कीर्ति मेहरा को पॉपुलर YouTuber और Bigg Boss OTT 2 के विजेता Elvish Yadav का एक्स गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है क्योंकि कीर्ति मेहरा YouTuber एलविश यादव के साथ कई सालों तक उनके यूट्यूब चैनल में co-actor के तौर पर काम किया है।
हाल ही में कीर्ति मेहरा बहुत सुर्खियों में आई थी जब YouTuber एल्विस यादव Bigg Boss OTT 2 में गए थे और इंटरनेट पर एल्विस की गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा है ऐसा अफवाह ट्रेन्ड होने लगी थी।
5. Anurag Dobhal aka UK 07 Rider

Anurag Dobhal बिग बॉस 17 में निश्चित तौर पर जा सकते हैं ऐसा कई सूत्रों से पता चला है। अनुराग डोभाल बहुत प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूब हैं जो Moto vlogging के लिए जाने जाते हैं।
अनुराग डोभाल जिन्हें UK 07 Rider के नाम से भी जाना जाता है वह पूरे भारत के नंबर वन Moto vlogger है।
अनुराग अपने यूट्यूब चैनल UK 07 Rider पर मोटर बाइक और कर से रेसिंग और हाई स्पीड राइडिंग के vlog बनाकर डालते है जिसके लाखों की संख्या में दर्शक पसंद करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग डोभाल को हाल ही में Bigg Boss OTT 2 में भी आमंत्रित किया गया था लेकिन किसी वह Bigg Boss OTT 2 नहीं जा सके। लेकिन 15 अक्टूबर को शुरू होने वाला Bigg Boss 17 में अनुराग डोभाल निश्चित तौर पर जा सकते हैं ऐसे खबरें चल रही है।
Bigg Boss 17 Confirmed Contestants List
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 12, 2023
☆ Ankita Lokhande & Vicky Jain
☆ Aishwarya Sharma & Neil Bhatt
☆ Isha Malviya & Abhishek Kumar
☆ Munawar Faruqui
☆ Anurag Dobhal aka UK Rider
☆ Mannara Chopra
☆ Jigna Vora
☆ Sunny Arya aka Tehelka Prank
☆ Manasvi Mamgai
☆ Rishi…
ये भी पढ़ें
- Bigg Boss 17 YouTubers List 2023
- Salman Khan Bigg Boss 17 Fees
- Ankit Baiyanpuria Biography in Hindi Wikipedia
6. Shafaq Naaz

Shafaq Naaz इंडियन टेलिविजन सीरियल की एक अभिनेत्री है जिन्होंने कई टेलीविजन सीरियल में काम किया है, शफाक नाज Bigg Boss OTT 2 में अपनी बहन फलक नाज को सपोर्ट करने के लिए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ नजर आई थी।
लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है कि सफाक नाज इस बार खुद बिग बॉस 17 के घर में जाने वाली है।
शफाक नाज को आने वाले Bigg Boss 17 में कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा सकता है ऐसा बहुत से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है।
शफाक नाज को सबसे अधिक स्टार प्लस पर आने वाली एकता कपूर की महाभारत सीरियल में पांडव की माता कुंती का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
7. Munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) एक प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन है यह कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप के विजेता भी रह चुके हैं।
Munawar Faruqui को Bigg Boss 17 में निश्चित तौर पर देखा जा सकता है ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है। मुनव्वर एक स्टैंड अप कॉमेडियन है जो अपनी वीडियो को यूट्यूब पर डालने के बाद फेमस हुआ है।
मुनव्वर फारूकी को भारत में सबसे अधिक कंट्रोवर्सी में रहने वाला स्टैंड अप कॉमेडियन भी कहा जाता है क्योंकि मुनव्वर ने अपने कई स्टैंड अप कॉमेडी के शो में हिंदू धर्म के देवी देवताओं के ऊपर मजाक बनाया है जिसके कारण मुनव्वर को गंभीर कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा है।
8. Harsh Beniwal

Harsh Beniwal भारत के सबसे बड़े युटयुबर्स में से एक है, हर्ष बेनीवाल ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें Bigg Boss Reality Show के तरफ से कई बार Bigg Boss में आने के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन वह नहीं गए।
लेकिन बिग बॉस 17 में हर्ष बेनीवाल बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है हालांकि अभी तक Harsh Beniwal के तरफ से इस बारे में किसी भी तरह का कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
Harsh Beniwal भारत के बहुत पॉपुलर YouTuber हैं और उनके वीडियो को करोड़ों की संख्या में दर्शक देखते हैं और पसंद करते हैं। हर्ष बेनीवाल का YouTube Channel पर और सोशल मीडिया हैंडल पर बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है।
हर्ष बेनीवाल के फैंस और उनकी वीडियो को पसंद करने वाले लोग उन्हें इतना पसंद करते है की कई लोगों ने जब से यह बात सुनी है कि हर्ष बेनीवाल Bigg Boss 17 में नजर आ सकते हैं तब से वे लोग पहले से ही बिग बॉस 17 के विजेता हर्ष बेनीवाल को बता रहे हैं।
9. Sunny Arya

सनी आर्य एक जाने-माने YouTuber हैं इनका यूट्यूब चैनल तहलका प्रैंक काफी पॉप्युलर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सनी आर्य को बिग बॉस 17 में आने का ऑफर मिला है और वह बिग बॉस 17 में जा सकते हैं।
सनी आर्य के प्रैंक वीडियो को लाखों की संख्या में दर्शक पसंद करते हैं और उनके फैंस आशा कर रहे हैं कि सनी आर्य बिग बॉस 17 में जाए।
10. Jigna Vora

जिगना वोरा भी बिग बॉस 17 में आ सकती है ऐसा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स निचित तौर पर कह रही है। जिगना वोरा एक प्रसिद्ध पूर्व महिला पत्रकार है।
जिगना वोरा ने कई किताबें लिखी है जिनको लोगों ने खूब पसंद किया है। जिगना वोरा के द्वारा लिखित किताबों के ऊपर नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज भी बनी है जिसमे Scoop को लोगों ने काफी पसंद किया है।
कई मीडिया रिपोर्ट से है बता रही हैं कि जिगना बोरा बिग बॉस 17 में निश्चित तौर पर नजर आ सकती हैं।
11. Mannara Chopra

मन्नार चोपड़ा प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है और कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म में काम कर चुकी है। मन्नार चोपड़ा बिग बॉस 17 में निश्चित तौर पर बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं ऐसा विशेष सूत्रों से पता चला है।
मन्नार चोपड़ा का सोशल मीडिया हैंडल पर अच्छा खासा फैन फॉलोइंग है। मन्नार ने कई साउथ इंडियन फिल्में की है जिसमें विशेष तौर पर तमिल फिल्में करने के लिए ज्यादा पहचाना जाता है।
12. Isha Malviya

ईशा मालवीय एक प्रसिद्ध मॉडल और इंडियन टेलिविजन सीरियल की एक्ट्रेस है। ईशा मालवीय मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2019 का हिस्सा रह चुकी है और वह मध्य प्रदेश की सबसे जवान फैशन मॉडल है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स यह बता रहे हैं कि Isha Malviya Bigg Boss 17 में निचित तौर पर आने वाली है हालांकि इस बात की पुष्टि किसी भी बड़े न्यूज़ पोर्टल ने नहीं किया है।
13. Manasvi Mamgai

Manasvi Mamgai भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और फेमिनिस्ट है, मनस्वी BB 17 में जा सकती है ऐसा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा बताया जा रहा है।
मनस्वी ममगाई Femina Miss India World 2010 रह चुकी है और Miss India Tourism International एवं Miss Tourism International 2008 का टाइटल भी रह चुकी है।
बहुत अधिक संभावना है की मनस्वी ममगाई सलमान खान का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो Bigg Boss 17 में नजर आये.
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने Bigg Boss 17 Contestants Name List With Photo के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।