Zee Cine Awards 2023: रविवार को आयोजित जी सिने अवार्ड 2023 के रेड कारपेट वॉक में बॉलीवुड के कई अभिनेता एवं अभिनेत्री आए।
कई अभिनेता और अभिनेत्री के लोग और ड्रेसिंग सेंस की वायरल तस्वीरें दर्शकों को काफी पसंद आ रही। आइए जानते हैं टॉप टेन बेस्ट ड्रेसिंग सेंस के साथ ज़ी सिने अवार्ड 2023 के रेड कारपेट वॉक पर आने वाले अभिनेता और अभिनेत्री।
कियारा आडवाणी
Zee Cine Awards 2023 रेड कारपेट वॉक पर कियारा आडवाणी लाल रंग के गाउन में नजर आई। कियारा आडवाणी के द्वारा पहना गया लाल रंग का गाउन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी फोटोस इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

क्यारा आडवाणी का लाल रंग के गाउन के आउटफिट देख उनके फैंस तो यहां तक कह रहे हैं आपने अपनी शादी पर यह रेड गाउन क्यों नहीं पहना।
दरअसल कियारा आडवाणी ने रेड कारपेट वॉक पर रेड गाउन पहन कर आई थी जिसका लोग उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और निश्चय ही कियारा आडवाणी का यह आउटफिट उनके रेड गाउन के सभी आउटफिट में सबसे बेस्ट है।
रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने Zee Cine Awards 2023 के रेड कारपेट वॉक पर काले रंग की और सूट पहनकर सामने आई।
रश्मिका मंदाना का यह ब्लैक ड्रेस दोनों बाजू से खाली था और कमर के नीचे का पूरा पैर सहित खाली था। इसी कारण रश्मिका के द्वारा पहने गए इस आउटफिट को नेटीजंस के एक समूह ने ऊर्फी जावेद के आउटफिट से तुलना कर दी।
बता दे रश्मिका मंदाना ब्लैक ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी और काफी लोग उनके इस ड्रेस को काफी पसंद कर रहे हैं।
इसे पढ़े
आलिया भट्ट

नई नई मां बनी आलिया भट्ट भी Zee Cine Awards 2023 के रेड कारपेट वॉक पर नजर आई। आलिया भट्ट ने अवॉर्ड फंक्शन में चमकीला हरा और आसमानी रंग का मेल से बना हुआ ड्रेस पहना था। आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी जीता है।
आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में गंगूबाई का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है।
वरुण धवन
वरुण धवन रेड कारपेट वॉक पर स्वैग के साथ काले रंग के सूट और पैंट में नजर आए। वरुण धवन के इस लोक को काफी पसंद किया जा रहा है और इस आउटफिट में वह काफी बढ़िया दिख रहे हैं।
शाहिद कपूर
Zee Cine Awards 2023 के रेड कारपेट वॉक पर शाहिद कपूर ने काले रंग के सूट पहने जिसके ऊपर सुनहरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी।
इसे पढ़े
जी सिने अवार्ड 2023 के रेड कार्पेट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सामान्य कोट पैंट में नजर आए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वैवाहिक जीवन में वर्तमान में काफी उथल-पुथल मची हुई है और इस उथल-पुथल के कारण नवाज़ुद्दीन सिद्धकी लगातार खबरों से घिरे हुए हैं इसके बावजूद वह रेड कारपेट पर बेहद शांत नजर आए।
टाइगर श्रॉफ
एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ रेड कारपेट पर सामान्य काले रंग के शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आए। टाइगर का यह लोग उन्हें काफी आकर्षक बना रहा था।
जरीन खान
जरीन खान ने रेड कारपेट वॉक पर काले रंग के गाउन पहनकर नजर आई और अपने फ्रेंड्स का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता गहरे बैंगनी रंग की साड़ी पहने हुए नजर आई।
अयान मुखर्जी
वर्ष 2023 की सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी रेड कारपेट वॉक पर नजर आए। अयान मुखर्जी ने सामान्य काले रंग के कोट और पैंट पहने हुए नजर आए।
इसे पढ़े