Aditya Roy Kapur: ‘द नाइट मैनेजर’ शो की स्क्रीनिंग में आदित्य रॉय कपूर साथ उत्साहित फैन ने कर दिया ऐसा काम

Aditya Roy Kapur: कोई भी अभिनेता अथवा अभिनेत्री हो रियल लाइफ में जब भी वह अपने फैंस से मिलते हैं तो अक्सर देखा गया है कि कई बार फैन अभिनेता जो अभिनेत्री के सामने कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे हमेशा हमेशा के लिए उन एक्टर और एक्ट्रेस की जिंदगी में छाप छूट जाती है।

ऐसा ही कुछ आदित्य रॉय कपूर के साथ देखने को मिला है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग के दौरान अपने फैंस से मिल रहे हैं इसी दौरान एक महिला इतनी उत्साहित हो जाती हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर को किस करने लगती है। 

अक्सर एक आम व्यक्ति यदि असल लाइफ में अपने चहेते हीरो अथवा हीरोइन (एक्टर, एक्ट्रेस) से मिलता है तो ना जाने क्या कर बैठता है इसका कोई सही सही जवाब नहीं दे सकता। 

कई बार तो अपनी पसंदीदा एक्टर अथवा एक्टर को देखकर फैंस अपना आपा भी खो देते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उन स्टार्स के लिए भी स्थिति को समझ पाना मुश्किल सा हो जाता है ऐसा ही हाल हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ भी देखने को मिला। 

ऐसा हुआ आदित्य रॉय कपूर के साथ

आदित्य रॉय कपूर अपने आने वाले शो द नाइट मैनेजर की स्क्रीनिंग के दौरान अपने फैंस से मिल रहे थे वहीं पर उनके एक महिला फैन उत्साहित होकर उनसे मिली और जबरन उन्हें किस करने लगी। 

क्योंकि वहां पर कई सारे व्यक्ति मौजूद थे और आदित्य रॉय कपूर हर एक fans से हाथ मिला रहे थे इसलिए ऐसी स्थिति में बात ज्यादा बिगड़ती नहीं दिखाई दी लेकिन एक समय के लिए वे भी आश्चर्यचकित से हो गए। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पूरी उत्साहित होकर आदित्य रॉय कापुर से मिलने आई हाथ मिलाया और आदित्य कपूर ने भी अपने भी महिला फैन से हाथ मिलाया इतने में ही उन महिला फैन ने आदित्य रॉय कपूर को गालों पर किस करना चाहा लेकिन एक्टर ने किसी भी तरह यह करने से रोक दिया|

इतना ही नहीं उन महिला ने थोड़े ही देर बाद आदित्य रॉय कपूर को दोबारा से गालों पर किस करना चाहा लेकिन आदित्य ने ऐसा नहीं होने दिया बाद में स्थिति सामान्य से हो गए और वह अपने महिला फैन से खुद ही दूरी बनाते हुए नजर आने लगे। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है और वीडियो में इस वारदात को देखकर आदित्य रॉय कपूर के फैंस और इंस्टाग्राम यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा “हे भगवान इस तरह का शोषण सही नहीं है| लोगों को पता नहीं क्या हो गया है मुझे भी यह एक्टर पसंद है लेकिन मैं जबर्दस्ती किस नहीं करूंगी। “

ऐसे ही एक और अन्य यूजर ने लिखा “हेलो लेडी कोविड-19 पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।” तो एक और अन्य यूजर ने लिखा “अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो पोस्ट कुछ अलग ही होता। “

अक्सर फैन अपने स्टार से मिलने के दौरान कुछ ना कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिससे वह फ्रेंड और कभी कबार वह स्टार भी शर्मिंदगी का पात्र होते हुए दिखाई पड़ते हैं|

‘द नाइट मैनेजर’ कब होगी स्ट्रीम

आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर की अगली आने वाली शो द नाइट मैनेजर में वह एक डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। ‘द नाइट मैनेजर‘ में वह अभिनेता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे इस शो में शोभिता धुलिपाला, टीलोत्तमा शोम, सारस्वत चटर्जी और रवि बहल भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं| यह शो संदीप मोदी के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और स्टार प्लस एवं हॉटस्टार पर 17 फरवरी से स्ट्रीम किया जाएगा। 

इसे पढ़ें

4.6/5 - (16 votes)

Leave a Comment