मशहूर क्लासिकल डांसर और पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित Kanak Rele का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Kanak Rele Passes Away At Age of 85: फिल्म जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है, क्लासिकल नृत्य की एक प्रसिद्ध नृत्यांगना कनक रेले (Kanak Rele) का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

कनक रेले (Kanak Rele) का जन्म 11 जून 1937 को गुजरात में हुआ एवं यह मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य की मशहूर नृत्यांगना थी। कनक रेले वर्ष 2013 में भारत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं वर्ष 2013 में कनक रेले को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

इस दुखद खबर के सामने आने पर ग्लैमर वर्ल्ड में काफी सन्नाटा सा छाया हुआ है बताया जा रहा है बुधवार को सुबह 7:30 बजे कनक रेले (Kanak Rele) ने 85 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया यूजर्स इनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

Kanak Rele का निधन का कारन

कनक रेले का निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, खबरों के अनुसार निजी अस्पताल में उन्होंने सुबह 7:30 बजे बुधवार को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। 

कनक रेले भारत देश की एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थी| वह मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य में दिवंगत थी इन्होंने नालंदा डांस रिसर्च सेंटर की खोज की और इस डांस रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर भी थी। 

कनक रेले (Kanak Rele) के परिवार में उनके पति यतींद्र रेले बेटा राहुल रेले, बहू उमा रेले और पोते पोतिया हैं।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले कई सप्ताह से बीमार होने के कारण उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था और बीमारी की स्थिति अधिक बिगड़ने के कारण 22 फरवरी 2023 की सुबह 7:30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण 85 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया

कई बड़े अवार्ड से Kanak Rele थी सम्मानित

वर्ष 2013 में कनक रेले को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित
वर्ष 2013 में कनक रेले को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित

कनक रेले (Kanak Rele) भारत की तीसरी सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मा भूषण अवॉर्ड से वर्ष 2013 में सम्मानित हुई थी। वे अधिकतर शास्त्रीय संगीत की मशहूर नृत्यांगना के रूप में देश विदेश में भी जानी जाती थी।

Kanak Rele वर्ष 1994 में Sangeet Natak Akademi Award for Overall Contribution/Scholarship से भी सम्मानित की गयी थी| कनक रेले (Kanak Rele) ने 7 वर्ष की उम्र से नृत्य करना शुरू किया था और वह आगे चलकर मुंबई विश्वविद्यालय से नृत्य में डॉक्टरेट की और ब्रिटेन में वकील भी बनी। कनक रेले ने नालंदा डांस रिसर्च सेंटर की खोज की एवं वहां की डायरेक्टर भी बनी। 

इसे पढ़े

कनक रेले मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य में थी पारंगत

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम शास्त्रीय नृत्य को भारत के सहित देश विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है, कनक रेले विशेष तौर पर मोहिनी अट्टम की एक प्रसिद्ध नृत्यांगना थी उनके निधन के बाद काफी सेलिब्रिटी ने शोक जाहिर किया है। 

कनक रेले को नृत्य की क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए Sangeet Natak Akademi Award for Overall Contribution/Scholarship का अवार्ड वर्ष 1994 में मिला था|

कनक रेले के निधन पर हेमा मालिनी सहित कई बड़े सेलेब्रिटी ने शोक प्रकट किया 

बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध अभिनेता एवं अभिनेत्री कनक रेले (Kanak Rele) की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं उन्हीं में से एक बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी कनक रेलवे की मृत्यु पर शोक जाहिर किया है|

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्रद्धांजलि दी है और लिखा है “एक दुखद दिन और हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति, खासकर मेरे लिए, कनक का निधन शास्त्रीय नृत्य की दुनिया के लिए एक महान युग का अंत है। इस दुनिया में उनका योगदान बहुत बड़ा है, कनक जी की खूबसूरती और व्यक्तित्व शास्वत है, उनके परिवार और नालंदा के सदस्य के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना मैं हमेशा हमारी दोस्ती को संजो कर रखूंगी”। 

कनक रेले ने नृत्य के क्षेत्र में 8 दशकों से भी अधिक समय का योगदान दिया है

आपको बता दें कि कनक रेले भारत के एक प्राचीन शास्त्रीय नृत्य मोहिनीअट्टम की एक पारंगत नृत्यांगना थी उन्होंने फिल्मी जगत में नृत्य के क्षेत्र में काफी अहम योगदान दिया है।

कनक रेले ने कई फिल्मों में शास्त्रीय संगीत के ऊपर नृत्य के किया है व उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी|

कनक रेले ने नृत्य के क्षेत्र में 8 दशकों से भी अधिक समय तक अपना योगदान दे चुकी थी एवं इन 8 दशकों में वह पद्मभूषण जैसे अवार्ड एवं संगीत नाटक अकैडमी अवॉर्ड फॉर ओवर ऑल कंट्रीब्यूशन अवार्ड से भी सम्मानित हुई हैं। 

भारत में शास्त्रीय संगीत के डांसर के तौर पर उनकी एक अलग ही पहचान थी हालांकि बीते बुधवार सुबह 7:30 बजे 22 फरवरी वर्ष 2023 को कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

कनक रेलवे का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है और उनके निधन पर कई बड़े नेता एवं अभिनेता शोक प्रकट कर रहे हैं एवं उनके आत्मा एवं उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि एवं संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. 

इसे पढ़े

4.9/5 - (8 votes)

Leave a Comment